देवघर: स्वदेशी जागरण मंच ,देवघर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण , पर्यावरण संरक्षण का लिया - संकल्प
स्वदेशी जागरण मंच ,देवघर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण , पर्यावरण संरक्षण का लिया - संकल्प
देवघर। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान को गति प्रदान करते हुए स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्थानीय टावर चौक स्थित आर० मित्रा ० स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।इस अवसर पर मंच के प्रांत समन्वयक मनोज सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर यह दिन हमें याद स्मरण कराता है ,कि स्वच्छ पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व, संवैधानिक मूल्यो , और सभ्यता के भविष्य का प्रश्न है। जल, जंगल ,जमीन ,स्वच्छ वायु और जैव विविधता केवल संसाधन नहीं , बल्कि जीवन का आधार स्तंभ है। मंच के जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान को वास्तविक गति प्रदान करने की सख्त आवश्यकता है ।जिला मीडिया प्रभारी श्री प्रभाष गुप्ता ने कहा पृथ्वी केवल वर्तमान पीढ़ी की संपत्ति नहीं है। बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों की अमानत भी है ।इसलिए प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं ,बल्कि सटीक रूप से नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। मौके पर, मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर सिंहा, माया केसरी, आशा कुमारी,गौरी शंकर शर्मा, जीवेश सिंह, गिरीश सिंह ,इत्यादि अनेकों लोग मौजूद थे। सबो ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
