सीपी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,शिक्षकों-विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया, रामकृपाल मिश्र ने सिखाए आसन

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,शिक्षकों-विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया, रामकृपाल मिश्र ने सिखाए आसन

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077

फर्रुखाबाद के कायमगंज रोड स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग शिक्षक रामकृपाल मिश्र ने ओम् के उच्चारण के साथ किया।रामकृपाल मिश्र ने भुजंगासन, धनुरासन, पवनमुक्तासन और मंडूकासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम के लाभों के बारे में भी जानकारी दी। योग शिक्षक ने स्वस्थ जीवनशैली और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले प्राकृतिक स्रोतों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है।उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए।प्रधानाचार्य श्री पीरथ ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को योग के प्रति प्रारंभ से ही जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का आधार है।इस अवसर पर प्राइमरी विंग की हेड शिवानी दीक्षित सहित अतुल श्रीवास्तव, देवानंद राजपूत, श्रवण कुमार मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, पूरन श्रीवास्तव, विवेक राजपूत, दयानंद शर्मा, सुमित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार, नेहा खानम, शिप्रा अवस्थी, काजल अग्रवाल और अर्पित मिश्रा जैसे अनेक शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने सभी उपस्थितजनों और योग शिक्षक का आभार व्यक्त किया। यह पूरा कार्यक्रम सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।