इटावा: राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में लगा योग शिविर

 एम.एस वर्मा

राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में लगा योग शिविर

 : जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए सभी को दैनिक जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया।

योग शिविर में विशेष न्यायाधीश (उ.प्र. डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) आलोक कुमार श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) अंकुर शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) रूपेन्द्र सिंह तोंगर, अतिरिक्त न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुबोध वार्ष्णेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार-प्रथम,

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शहनाज अंसारी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवार्थ खरे, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लीलू, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री न्यायालय के कर्मचारीगण तथा पराविधिक स्वयंसेवक रामसुन्दर दुबे अक्षरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।