कायमगंज के सोहेल अली खान 'अददा' का दिल्ली में निधन,शिक्षक थे, कांग्रेस नेताओं सहित सभी दलों ने दी श्रद्धांजलि

कायमगंज के सोहेल अली खान 'अददा' का दिल्ली में निधन,शिक्षक थे, कांग्रेस नेताओं सहित सभी दलों ने दी श्रद्धांजलि


रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077

फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी सोहेल अली खान उर्फ अददा (72) का 14 जून 2026 को दिल्ली में निधन हो गया। वे कुबेरपुर सरैया के अब्दुल रब खां के पुत्र और उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव एडवोकेट जुनैद खान मम्मा के ताऊ के बेटे थे।
सोहेल खान दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शिक्षक थे। उनके पिता अब्दुल रब साहब भी शिक्षक थे और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनके बेटे उमर खुर्शीद के करीबी माने जाते थे। उनका पूरा परिवार कांग्रेस का समर्थक रहा है और अब दिल्ली में रहता है। सोहेल खान सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थे।

उनके निधन के बाद दिल्ली स्थित आवास पर विभिन्न दलों के नेताओं का आना-जाना लगा रहा। फर्रुखाबाद से भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, युवा नेता उमर खुर्शीद,  और एडवोकेट जुनैद मम्मा ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव जुनैद खान मम्मा ने बताया कि सोहेल खान तीन भाइयों में से थे, जिनमें से अब एक भाई शेष हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं, सभी विवाहित हैं। उनकी पत्नी भी जीवित हैं। जुनैद मम्मा ने उनके मिलनसार स्वभाव का उल्लेख किया। जुनैद खान कल शाम दिल्ली से फर्रुखाबाद पहुंचेंगे।