मौलाना सदाकत हुसैन ने की मोहर्रम चांद की पुष्टि,शुरू हुआ मातम का दौर, इमामबाड़ों में अजादारों की भीड़

मौलाना सदाकत हुसैन ने की मोहर्रम चांद की पुष्टि,शुरू हुआ मातम का दौर, इमामबाड़ों में अजादारों की भीड़

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में मोहर्रम का चांद दिखने के साथ ही इमाम हुसैन के चाहने वाले गम में डूब गए। मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने चांद की तस्दीक की, जिसके बाद शहर और फतेहगढ़ के अजाखानों में मातम का दौर शुरू हो गया।
चांद रात को ही घरों पर काले परचम लगा दिए गए और अजादारों ने काले लिबास धारण कर लिए। देर शाम पहली मजलिसों में अजादारों ने आंसू बहाए और मातम किया। मंगलवार को पूरे दिन मोहर्रम की तैयारियां चलती रहीं, जिसमें अलम और ताजियों को सजाया-संवारा गया।
मोहर्रम के चांद की तस्दीक होते ही हर आंख नम हो गई और घरों में मातम छा गया। मोहल्ला घेर शामूखां, मदार बड़ी, बूरावाली गली, चीनीग्रान आदि इमामबाड़ों के साथ दरगाह हजरत अब्बास में अजादार पहुंचे और आंसू बहाए। शहर से लेकर फतेहगढ़ तक सभी अजाखानों में गम-ए-हुसैन में सोगवार डूबे दिखाई दिए।
मंगलवार को चांद होने के बाद कर्बला में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। कर्बला से लेकर नजफ में लोग दरूद फातिहा पढ़ने के साथ कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को याद कर आंसू बहाते रहे। जगह-जगह अजाखानों में इमाम के शदाइयों ने मातम किया।
मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने बताया कि मोहर्रम का चांद हो गया है और मजलिसों तथा मातम का दौर जारी रहेगा। चांद रात की पहली मजलिस बूरावाली गली स्थित वसीम हैदर के यहां आयोजित हुई, जिसे मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने खिताब किया। इसके अलावा बूरावाली गली में कई अन्य इमामबाड़ों पर भी मजलिसें हुईं।
मोहर्रम के पहले दिन से लेकर नौवें दिन तक विभिन्न इमामबाड़ों और अजाखानों में मजलिसों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग समय पर कार्यक्रम होंगे। इन दिनों में अलम जुलूस, ताबूत की जियारत और विभिन्न मोहल्लों में मजलिसें शामिल हैं।


पहली मोहर्रम से 9 मोहर्रम तक लगातार चलने वाली मजलिसें -----

- पहली मोहर्रम


सुबह 8 बजे मोहल्ला मुफ्ती साहब अजाखाना फिदा हैदर

सुबह 8 बजे इमाम बारगाह क़ासिम अल्वी फतेहगढ़

सुबह 9 बजे दरगाह ए ज़ैनबिया मेहदीं बाग ठण्डी सड़क

सुबह 9 मोहल्ला घेर शामू खां बाहिद हुसैन।

सुबह 9:45 बजे इमामबारगाह यावर हुसैन

सुबह 10 :30 इमाम बारगाह अनवार हुसैन

सुबह 11:15 इमामबारगाह इकबाल हुसैन।

दोपहर 12:00 इमामबारगाह इन्तिख़ाब हुसैन

दोपहर 1:00 बजे इमामबारगाह मक़सूद हुसैन गढ़ी कोहना।

दोपहर 2 बजे इमामबारगाह नवाब महमूद हुसैन मदारबाड़ी।

शाम 8 बजे दिल्ली ख्याली कूंचा मिर्जा बजाहत हुसैन।

शाम 8:45 बजे कुचिया मोहल्ला गुलाम हुसैन का आजाखाना।

शाम 9:30 बजे बजरिया महमूद अली का अजाखाना।

रात 10:15 बजे इमामबारगाह अनीस हुसैन कटरा बक्शी।

- दो मोहर्रम

पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे दो मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

शाम 6 बजे लाल सराय पानी टंकी से दरगाह हजरत अब्बास रकाबगंज तक अलम जुलूस।

- तीन मुहर्रम

पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे तीसरी मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

रात 10:45 बजे काजमी साहब के अजाखाने में कटरा बख्शी।

- चार मोहर्रम

पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे चार मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

- पांच मुहर्रम

पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे पांच मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

शाम 5 बजे तलैया फजल इमाम सज्जाद हुसैन के इमामबाड़ा।

रात 10:45 बजे रफत हुसैन के अजाखाने में मोहल्ला कटरा।

फतेहगढ़ दरगाह से रामलीला कमेटी का ताजिया शाम को उठेगा।

- छ: मोहर्रम

पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे छ: मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

ताजिया जुलूस चिलपुरा मोहल्ला से अखाड़ेबाज रहते शामिल।

बूरावाली गली फिदा हैदर के यहां मौला अली अकबर के ताबूत की जियारत सुबह 8 बजे।

दरगाह हजरत अब्बास में शाम 7:30 बजे मजलिस बाद मौला अकबर अली के ताबूत की जियारत।

- सात मोहर्रम

बारगाहे ए ज़ैनबिया से अलम जुलूस घेर शामू खां मोहल्ला होता हुआ बरामद होगा।

घेर शामू खां मोहल्ले की मजलिसे नही होंगी अन्य पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे सात मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

दोपहर 3 बजे महमूद अली के इमामबाड़े में बजरिया में मजलिस।

शाम 4 बजे अजाखान रफत अली कटरा बख्शी।

शाम 5 बजे अजाखाने अनीस हुसैन कटरा बख्शी।

शाम 6 बजे अजाखाने काजमी साहब कटरा बख्शी।

शाम 7:30 बजे दरगाह हजरत अब्बास में मजलिस।

रात 8 बजे इश्तियाक के इमामबाड़ा में रकाबगंज।

शाम 8:30 बजे चिलपुरा मोहल्ला में इमाम चौक मजलिस।

रात 9 बजे जीलानी के इमामबाड़े पर मजलिस चिलपुरा मोहल्ला।

रात 9:30 बजे सफ्फान मियां के घर मजलिस जसमई दरवाजा।

- आठ मोहर्रम

घेर शामू खां मोहल्ले की मजलिसे नही होंगी अन्य पहली मोहर्रम में आयोजित हुईं सभी मजलिसे आठ मोहर्रम को भी उसी समय रहेगी।

सुबह 10 बजे मदरबादी मोहल्ले में इमामबाड़ा में मजलिस होगी उसके बाद जुलूस ए अलम बरामद।

दोपहर 1 बजे मोहल्ला गढ़ी कोहना में परवेज हुसैन के इमामबाड़े में मजलिस।

दोपहर बाद फतेहगढ़ मछली टोला से अलम जुलूस।

दोपहर 2:30 बजे बजरिया मोहल्ले में महमूद अली के इमामबाड़े में मजलिस।

3:15 बजे कटरा बख्शी अनीस हुसैन के इमामबाड़े में मजलिस।

शाम 4 बजे कटरा बख्शी रफत अली के इमामबाड़े में मजलिस।

शाम 4:45 काजमी साहब के अजाखाने में मजलिस।

शाम 5:30 बजे रकाबगंज में असलम हुसैन के इमामबाड़े में मजलिस।

शाम 6 बजे मऊदरवाजा मोहसिन अली के इमामबाड़े में मजलिस।

शाम 7:30 बजे दरगाह हजरत अब्बास में मजलिस, मजलिस बाद मौला अली के ताबूत की जियारत।

रात 9 बजे दिल्ली ख्याली कूंचा में मिर्जा बजाहत हुसैन इमामबाड़े पर मजलिस व मौला अब्बास के ताबूत की जियारत।

- नौ मोहर्रम

सुबह 8 बजे बूरावाली गली मरहूम फिदा हैदर के इमामबाड़े में मजलिस।

सुबह 9:30 बजे फिदा मकसूद हुसैन के इमामबाड़े पर मजलिस।

सुबह 10 बजे मरहूमा सादिका बेगम के घर मजलिस।

10:30 बजे छोटे नवाब के इमामबाड़े में मजलिस।

सुबह 11 बजे नूरुद्दीन के इमामबाड़े में मजलिस गढ़ी फाटक।

दोपहर 12 बजे मरहूम आफताब हुसैन के घर मजलिस गढ़ी फाटक।

दोपहर 12:30 मिर्जा शाहिद हुसैन के घर गढ़ी कोहना मजलिस।

दोपहर 1 बजे मास्टर काजिम हुसैन के घर मजलिस गढ़ी कोहना।

दोपहर 2:30 बजे घेर शामू खां में मरहूम आफाक हुसैन के घर मजलिस।

4 बजे घेर शामू खां में इकबाल हुसैन के घर मजलिस।

शाम 5 बजे इंतखाब हुसैन के घर मजलिस।

शाम 6 बजे वाहिद हुसैन के अजाखाने में मजलिस।

शाम 7 बजे घेर शामू खां में मरहूम अनवर हुसैन मजलिस।

रात 8 बजे मरहूम यावर हुसैन के घर मजलिस।

रात 9 बजे मोहल्ला मदरबाड़ी के इमामबाड़े में मजलिस।

रात 12 बजे दरगाह ए ज़ैनबिया पर मजलिस होकर अलम गश्त करेंगे।

- दस मोहर्रम

मेहदीं बाग से सुबह 9 बजे अलम जुलूस व शबीहे झूला अली असग़र बरामद होगा जो असग़र रोड ,घेर शामू खां ,नई बस्ती,बूरा वाली गली घुमना,चौक,पक्कापुल,तिकोना,टाउन हाल होता हुआ 4 बजे र्कबला पहुंचेगा। रात 9 बजे मेहदीं बाग छोटी कर्बला में आग का मातम होगा जिसकी शामे गरीवा की मजलिस होगी।