फर्रुखाबाद के फिदा हैदर इमामबाड़ा में मजलिस संपन्न,मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने कर्बला के 72 शहीदों की शहादत पर खिताब किया।

फर्रुखाबाद के फिदा हैदर इमामबाड़ा में मजलिस संपन्न,मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने कर्बला के 72 शहीदों की शहादत पर खिताब किया।

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के बूरा वाली गली स्थित फिदा हैदर इमामबाड़ा में 17 जून 2026 को सुबह 8 बजे एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसमें शिया धर्मगुरु मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने खिताब किया।

मौलाना सैंथली ने अपने खिताब में कर्बला के 72 शहीदों की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने इस्लाम को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
मजलिस के दौरान इमामबाड़े में अजादारों (श्रद्धालुओं) की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, धार्मिक प्रवचन सुने गए और नोहा-मातम की परंपरा का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया गया।

श्रद्धालुओं ने हजरत इमाम हुसैन के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हुए नन्हे अली असगर की शहादत को भी याद किया। इस दौरान कई अजादारों की आंखें नम हो गईं।
मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने अपने संबोधन में कहा कि हम न शिया हैं और न सुन्नी, बल्कि हम सभी इस्लाम के मानने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने भी यही पैगाम दिया था।

इस मजलिस में सलीम हैदर, नादिर हुसैन,  जावेद हैदर, शादाब जैदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मौलाना सैंथली ने जोर देकर कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में शहीद होकर दीन की शमा को हमेशा के लिए रोशन कर दिया।

*फर्रुखाबाद: घेर शामू में दूसरी मजलिस का आयोजन*

घेर शामू स्थित आफताब हुसैन के इमामबाड़ा में मरहूम यावर हुसैन के इमामबाड़े में दूसरी मजलिस का आयोजन हुआ।

*मजलिस की झलकियां:*
- *खिताब*: मौलाना हसन अली ईश्फियानी,ने मजलिस को खिताब किया
- *उपस्थित लोग*: इस मौके पर मुनव्वर हुसैन, इख्तर हुसैन, मौलाना फरहत अली ज़ैदी,मुंतज़िर हुसैन, रहबर आब्दी, सैफ आब्दी आदि मौजूद रहे।