इटावा: इटावा के जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने आजमगढ़ में किया संबोधन, पार्टी नेताओं की रही मौजूदगी

 इटावा डेस्क 

इटावा के जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने आजमगढ़ में किया संबोधन, पार्टी नेताओं की रही मौजूदगी

इटावा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के इटावा जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप को आजमगढ़ जनपद की अतरौलिया विधानसभा में आयोजित पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इटावा से लगभग 700 किलोमीटर की यात्रा कर कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात रही।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप, प्रदेश महासचिव अजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल राजपूत, आईटी सेल प्रदेश प्रमुख सचिव विकास कश्यप, कन्नौज जिला अध्यक्ष अनूप पाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने "माननीय ओमप्रकाश राजभर जिंदाबाद", "माननीय अरविंद राजभर जिंदाबाद", "माननीय अरुण राजभर जिंदाबाद", "जय सुहेलदेव", "जय महर्षि कश्यप" और "जय निषाद राज" के नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।