इटावा/जसवंतनगर: सड़क हादसे में इटावा के पिता-पुत्र की मृत्यु, तीन गंभीर घायल

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

सड़क हादसे में इटावा के पिता-पुत्र की मृत्यु, तीन गंभीर घायल

जसवंतनगर:मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के हाईवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई हादसे में रायनगर के रहने वाले पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 

 जसवंत नगर के रायनगर निवासी राम शंकर रिश्तेदारी में गोद भराई में शामिल होने के लिये परिवार सहित भदान आये थे. कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अपने परिवार के साथ भदान से वापस दिल्ली जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी शकुंतला,और अपने पुत्रो रोहित 20 वर्षीय और 25 वर्षीय अभिषेक के साथ शिकोहाबाद निवासी चालक पप्पू सवार थे। कोसीकलां क्षेत्र के हाईवे पर सागर ढाबा के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान राम शंकरउर्फ़ (भूरा )और उनके बेटे रोहित ने दम तोड़ दिया। रायनगर निवासी मृतक रामशंकर कई वर्षों से हरियाणा के मानेसर स्थित जीकेएन फर्नीचर कंपनी में सुपरवाइजर और उनका पुत्र 25 वर्षीय अभिषेक मानेसर में ही टैक्सी चलाता है और तीसरा पुत्र 23वर्षीय विशाल कुमार उपरोक्त कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे।

विदित हो रायनगर निवासी छोटे लाल उर्फ़ शर्मा जी के तीन पुत्र थे. सबसे बड़े बेटे का नाम करीम बाबू व मझले बेटे का नाम राम शंकर उर्फ़ भूरा था( मृतक )तथा सबसे छोटे बेटे का नाम रामबीर था.

तीनों भाई बाहर रहकर ही मेहनत मजदूरी कर अपने अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे.