देवघर: स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय मेला संयोजक सचिंद्र वरियार ने बाबा मंदिर में की पूजा -अर्चना, एवं मंच की विशेष बैठक की गई
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय मेला संयोजक सचिंद्र वरियार ने बाबा मंदिर में की पूजा -अर्चना, एवं मंच की विशेष बैठक की गई
देवघर। स्वदेशी स्वावलंबन को गति प्रदान करने हेतु स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय मेला संयोजक सचिंद्र वरियार एवं प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय का देवघर आगमन हुआ ।देवघर आगमन पर उन्होंने बाबा मंदिर जाकर बाबा बैधनाथ की पूजा -अर्चना की। ,तत्पश्चात मंच के जिला संयोजक संजय सिंह के आवास पर एक विशेष बैठक रखी गई ,बैठक में मंच में नए दायित्व देने, स्वदेशी संगठन का विस्तार करने एवं एवं स्वदेशी अभियान को गति प्रदान करने हेतु चर्चा की गई।
सभी पदाधिकारीयों एवं मंच सदस्यों को दोपहर का भोजन कराया गया। मौके पर, श्री सचिंद्र बरियार ,राजेश उपाध्याय ,मंच प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह ,श्री प्रभाष गुप्ता ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक गौरी शंकर शर्मा, मधुसूदन मंडल, ममता गुप्ता, अमर सिंहा ,आशा झा , गिरीश सिंह ,माया केसरी ,महेश दुबे , मिथिलेश बाजपेई, संजीव सिंह, आर०के ०सिंह (जवाहर सिंह) बबलू मित्रा ,सौरभ बरियार ,दीप्ति बरियार ,रवि श्रीवास्तव, इत्यादि अनेको लोग मौजूद थे।
