इटावा: विधि छात्रों को न्याय, उनके अंतर्गत आए हुए गवाह की सुरक्षा के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
प्रशांत यादव
विधि छात्रों को न्याय, उनके अंतर्गत आए हुए गवाह की सुरक्षा के बारे में दी गई विस्तृत जानकारीइटावा
इटावा जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बुधवार को विधि छात्र-छात्राओं को न्यायिक एवं विधिक गवाह की सुरक्षा की स्कीम पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों को सात बैचों में विभाजित कर इंजंक्शन, रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र, वन स्टॉप सेंटर, शेल्टर होम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
इस दौरान ग्राम न्यायालय सैफई के माननीय न्यायधीश कपिल सर जी ने प्रशिक्षु छात्रों को गवाह की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।कार्यक्रम का उद्देश्य भावी अधिवक्ताओं एवं विधि छात्रों को न्यायिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें कानून के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना रहा। इस कार्यक्रम के दौरान सुषमा गुप्ता समेत सभी ग्रुप की मीडियेटर, रामसुंदर दुबे, ऋषभ पाठक, बृजेश, नीरजा, राजेंद्र, लालमन, राजेंद्र सिंह समेत सभी अधिकार मित्र, और विधि छात्र प्रशांत यादव, अजीत सिंह यादव, श्याम, शिवदीप, महिमा, मोहिनी, इंदु यादव, दिव्या आदि छात्र मौजूद रहे ।

