इटावा/जसवंतनगर: जेई कौशल पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर कराया समाधान, टला संभावित हादसा

 एम.एस वर्मा

मनोज कुमार 

जेई कौशल पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर कराया समाधान, टला संभावित हादसा

जसवंतनगर, इटावा। कस्बे के व्यस्त जसवंतनगर चौराहे पर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से जुड़ी केबल अचानक टूटकर सड़क पर गिर जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह केबल अंडरग्राउंड लाइन से ट्रांसफॉर्मर तक जाती है और अस्थायी सहारे के सहारे बंधी हुई थी। केबल के सड़क पर गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

स्थानीय निवासी रागिनी ने बताया कि केबल गिरने के समय वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। सड़क पर केबल पड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। क्षेत्रवासियों ने चिंता जताई कि यदि कोई भारी वाहन केबल के ऊपर से गुजर जाता तो केबल क्षतिग्रस्त होकर फॉल्ट का कारण बन सकती थी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मामले की जानकारी सामने आने और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद खबर का असर देखने को मिला। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम कराए और केबल को सुरक्षित कराते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया।

जेई कौशल पाण्डेय की तत्परता के चलते समस्या का शीघ्र निस्तारण हो गया और संभावित दुर्घटना टल गई। त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली तथा उनकी कार्यशैली और जिम्मेदार रवैये की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करना विभाग की संवेदनशीलता और सक्रियता को दर्शाता