इटावा/जसवंतनगर: नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं सीओ आयुषी सिंह, वसुधा वर्मा ने किया अभिनंदन
एम.एस वर्मा
नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं सीओ आयुषी सिंह, वसुधा वर्मा ने किया अभिनंदनजसवंतनगर, इटावा। क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रभावी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह को "नारी शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया गया। वसुधा वर्मा ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर वसुधा वर्मा ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जनहितकारी सोच से महिलाओं एवं आमजन के बीच विश्वास की मजबूत नींव स्थापित की है। उनकी कार्यशैली न केवल महिलाओं बल्कि युवओं व युबातियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आयुषी सिंह ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक सशक्त महिला अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई है.सम्मान प्राप्त करने के बाद सीओ आयुषी सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अन्य शिकायत होने पर महिलाएं बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। एक महिला अधिकारी होने के नाते वे महिलाओं की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी बात खुलकर रखें, पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।
Tags:
इटावा

