सपा प्रदेश सचिव मतीन खां का निधन,फर्रुखाबाद में सपा जिलाध्यक्ष और नेता नहीं पहुंचे घर

सपा प्रदेश सचिव मतीन खां का निधन,फर्रुखाबाद में सपा जिलाध्यक्ष और नेता नहीं पहुंचे घर

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 945275507
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव और पूर्व प्रधान मतीन खां का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के बाद सपा के स्थानीय नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
मतीन खां फर्रुखाबाद के निवासी थे और उन्होंने लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम किया था। वे लोगों को सपा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और पार्टी के सच्चे सिपाही माने जाते थे।
मतीन खां के निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस युवा नेता उमर खुर्शीद और यूथ प्रदेश महासचिव जुनैद ख़ान उर्फ मम्मा उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। शहर के कई अन्य लोग भी उनके घर पहुंचे।
हालांकि, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदपाल सिंह यादव और अन्य स्थानीय सपा नेताओं के मतीन खां के घर न पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। इस अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या सपा अपने मुस्लिम नेताओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
जिले में लगातार पुराने और वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। मतीन खां के निधन पर सपा नेताओं का उनके परिवार से मिलने न जाना, जिले की राजनीति में एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।