इटावा/जसवंतनगर: चार बच्चों को छोड़कर लापता हुई विवाहिता, जेवरात व नकदी ले जाने का आरोप

 एम.एस वर्मा

               फोटो सांकेतिक है. 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
चार बच्चों को छोड़कर लापता हुई विवाहिता, जेवरात व नकदी ले जाने का आरोप

जसवंतनगर। कस्बा के अहीर टोला मोहल्ले से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है।

पीड़ित सौरभ प्रजापति के अनुसार उनकी पत्नी 20 जून को सुबह करीब 11 बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पति का कहना है कि महिला अपने चार बच्चों को घर पर छोड़कर बिना किसी को बताए चली गई, जिससे बच्चों की देखभाल और परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कोतवाली जसवंतनगर में तहरीर देकर पत्नी की तलाश करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।