इटावा/जसवंतनगर: SBI जसवंत नगर शाखा में तबादले

 एम.एस वर्मा

SBI जसवंत नगर शाखा में तबादले 

SBI जसवंतनगर शाखा से मैनेजर हरीश तिवारी व डिप्टी मैनेजर प्रदीप पाल का तबादला, फूलमालाओं से दी गई भावभीनी विदाई

जसवंतनगर, इटावा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की जसवंतनगर शाखा में कार्यरत शाखा प्रबंधक हरीश तिवारी का पदोन्नति के साथ स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें चीफ मैनेजर (CM) के पद पर पदोन्नत करते हुए मऊरानीपुर शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शाखा के डिप्टी मैनेजर प्रदीप पाल का स्थानांतरण कानपुर देहात कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण के अवसर पर शाखा परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने फूलमालाएं पहनाकर दोनों का सम्मान किया और भावभीनी विदाई दी।

अपने कार्यकाल के दौरान हरीश तिवारी ने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने, समस्याओं के त्वरित समाधान और शाखा की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार की ग्राहकों एवं कर्मचारियों ने हमेशा सराहना की।

वहीं प्रदीप पाल अपने सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण ग्राहकों व सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने भी अपने कार्यकाल में बैंक की सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विदाई समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों और ग्राहकों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।