इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर SBI शाखा को मिले नए प्रबंधक, ध्रुव कुमार साहू ने संभाला कार्यभार
एम.एस वर्मा
जसवंतनगर SBI शाखा को मिले नए प्रबंधक, ध्रुव कुमार साहू ने संभाला कार्यभार
जसवंतनगर, इटावा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की जसवंतनगर शाखा में नए शाखा प्रबंधक के रूप में ध्रुव कुमार साहू ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह चकरनगर शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, पूर्व शाखा प्रबंधक हरीश तिवारी के पदोन्नति (प्रमोशन) होने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर जसवंतनगर शाखा का प्रभार ध्रुव कुमार साहू को सौंपा गया है।
कार्यभार संभालने के बाद ध्रुव कुमार साहू ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बैंक की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा ग्राहकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का भरोसा दिलाया।
शाखा के कर्मचारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने नए शाखा प्रबंधक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
