इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

 एम.एस वर्मा

जसवंतनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

जसवंतनगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर स्थित मैदान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। वहीं पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने कहा कि नियमित योग से तनाव दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वर्ष की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" के अनुरूप नागरिकों से स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।