इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में ‘बाबा कलेक्शन’ शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, शिवपाल सिंह यादव ने किया उद्घाटन

 एम.एस वर्मा 

जसवंतनगर में ‘बाबा कलेक्शन’ शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, शिवपाल सिंह यादव ने किया उद्घाटन

जसवंतनगर। नगर के श्रीजी मार्केट, कन्या पाठशाला के सामने स्थित "बाबा कलेक्शन" शोरूम का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर शोरूम संचालक संजय वर्मा ने शिवपाल सिंह यादव का पटका पहनाकर एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। सम्मान से अभिभूत शिवपाल सिंह यादव ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के व्यापार को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर खरीदारी की सुविधा उपलब्ध होगी।

बाबा कलेक्शन में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के रेडीमेड वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शोरूम संचालक संजय वर्मा, सुशील वर्मा (बज्जू), अमित वर्मा, प्रो. अनुराग वर्मा (तनु) एवं ऋषभ वर्मा (मनु) ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, उचित मूल्य और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पूरे समारोह में उत्साह, उल्लास और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, जिला महासचिव वीरू भदौरिया,विधायक प्रतिनिधि मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी अजीम, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव,अनिल यादव, राशिद सिद्दीकी,रामवीर यादव, सुरेश यादव, राजपाल यादव,खन्ना यादव, सुभाष गुप्ता,आलोक गुप्ता गैंगल्स, हाजी एहसान पेंटर, कृपाल प्रधान, लड्डन टेलर, मुन्ना फक्कड़पुरा,राजीव गुप्ता,विनय पांडे,गोपाल गुप्ता,हेमू शाक्य,सन्नी यादव मेंयर ,गौरव यादव एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।