इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

एम.एस वर्मा 

जसवंतनगर में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम भावलपुर के सामने पुराने आगरा मार्ग पर बैकंडी मैरिज होम के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा प्लास्टिक, रबर, तार और अन्य कबाड़ धू-धू कर जलने लगा। घटना में करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दुकान पूरन सिंह बघेल की है। घटना सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। उस समय दुकान बंद थी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानें और मकान सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आग से दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जिसमें दुकान के अंदर खड़ी हुंडई ऑरा व थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा जलकर राख हो गए हैं