इटावा/जसवंतनगर: मिशन अवंती का संगठन विस्तार, सतीश लोधी फिर बने जिलाध्यक्ष

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

मिशन अवंती का संगठन विस्तार, सतीश लोधी फिर बने जिलाध्यक्ष 

समाज हित में कार्य करने वाले युवाओं व समाजसेवियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

जसवंतनगर। लोधी राजपूत समाज के सामाजिक संगठन मिशन अवंती ने प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर लोधी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की। संगठन के विस्तार के तहत समाज हित में कार्य कर रहे समाजसेवियों, जागरूक युवाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम क्षेत्र के गाँव जाखन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मिशन अवंती का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण तथा संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच और मजबूत हो सके।

घोषित पदाधिकारियों में सतीश लोधी को पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मुकेश राजपूत (जाखन), शिवप्रताप लोधी (रायपुरा), संजीव राजपूत (पहाड़पुरा) तथा योगेंद्र राजपूत (खां का बाग) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मनीष लोधी एवं अमर राजपूत को जिला सचिव नियुक्त किया गया। संगठन की नीतियों एवं गतिविधियों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने के लिए डॉ. गगन राजपूत को प्रवक्ता बनाया गया, जबकि बंटी लोधी (बेकरी वाले) को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने नव एवं पुनर्नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक चेतना और युवा नेतृत्व को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में मिशन अवंती के प्रदेश पदाधिकारियों में बंटी लोधी, सर्वेश लोधी, आलोक लोधी, विनोद लोधी, मोहन लोधी और राजू भैया लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा भानु लोधी, रवि लोधी, अरविंद लोधी, ध्रुव लोधी, रामचंद्र लोधी समेत अन्य युवाओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।