इटावा/जसवंतनगर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौ-=त, परिवार में मचा कोहराम

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गारमपुर निवासी प्रिंस (16 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शोबरन सिंह अपनी होंडा एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (HR06BK3075) से हरकुपुर गांव सरिया काटने वाले कटर को देने जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह सदर बाजार स्थित ओम साईं बीच भंडार के पास इमली के निकट पहुंचा, तभी जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर संख्या UP75AN6581 की चपेट में आ गया। जैसे ही यह दुर्घटना घटी ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। जिसे कस्बा इंचार्ज मनीष ने ड्राइव करते हुए थाने में जमा कराया

हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई सन्नी, छोटे भाई लवकुश, बहन नंदिनी तथा मां गंगा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।