इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में बेबी रानी मौर्य का अभिनंदन, विकास और सुशासन पर दिया जोर

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

जसवंतनगर में बेबी रानी मौर्य का अभिनंदन, विकास और सुशासन पर दिया जोर

जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री तथा इटावा की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य के इटावा आगमन के दौरान जसवंतनगर तहसील कट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने भी फूल-मालाओं के साथ प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, युवाओं और बच्चों के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा उनका प्रयास रहेगा कि इन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे।

जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह संगठन एवं सरकार का नियमित प्रशासनिक निर्णय है। समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं और उसी क्रम में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन भाजपा को मिलता रहेगा तथा सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

 इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे!!