इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, भाजपा सरकार पर बोला हमला, 2027 में बदलाव का किया दावा:

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार



जसवंतनगर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, भाजपा सरकार पर बोला हमला, 2027 में बदलाव का किया दावा:

 जसवंतनगर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक Shivpal Singh Yadav सोमवार को जसवंतनगर स्थित खटखटा बाबा की कुटिया पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मोहन गिरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न कराई।

इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है और जनता को विभिन्न स्तरों पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, किसान, नौजवान और आम नागरिक सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

उन्होंने जीएसटी, बिजली व्यवस्था, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि युवाओं को भर्ती परीक्षाओं के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार उचित व्यवस्थाएं करने में विफल रही है, जिससे अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवपाल यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि प्रदेश में कुशासन का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

प्रधान पद के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां निष्पक्ष चुनाव होंगे, वहां समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में रहेगी।

 इस मौके पर रामवीर यादव,राजपाल यादव,खन्ना यादव, राजपाल यादव, सुरेश चंद्र, सभासद बिल्लू यादव,बल्लू यादव प्रतापपुर,प्रमोद यादव,गोपाल गुप्ता,कमलेश,हिमांशु आदि समाजवादी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।