इटावा/जसवंतनगर: बैदपुरा थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की कर दी H*×त्या, हंसिया से वार कर उतारा मौ**T के घाट
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
बैदपुरा थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की कर दी H*×त्या, हंसिया से वार कर उतारा मौ**T के घाटइटावा। जिले के बैदपुरा थाना क्षेत्र के अधियापुरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कथित रूप से हंसिया से हमला कर H**त्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे भाई सुशील शाक्य का अपने भतीजों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट की सूचना मिलने पर बड़ा भाई शिवशंकर, शाक्य जो कथित रूप से शराब के नशे में था, मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान शिवशंकर ने अपने छोटे भाई सुशील शाक्य को जमीन पर गिरा दिया और डंडे से उसके सिर पर कई वार किए। इसके बाद उसने हंसिया से भी हमला कर दिया। सिर पर हुए गंभीर वारों के कारण छोटे भाई की मौके पर ही मौ**T हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने *श**V को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।वारदात के बाद आरोपी शिवशंकर शाक्य मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

