इटावा/जसवंतनगर: तहसील परिसर में हुआ योगाभ्यास, 19 जून को निकलेगी योग जागरूकता पदयात्रा
एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
तहसील परिसर में हुआ योगाभ्यास, 19 जून को निकलेगी योग जागरूकता पदयात्राजसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह तहसील परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. नंदनी गुप्ता, योग प्रशिक्षक सौरभ कुमार तथा इंदु कश्यप ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 19 जून 2026 को प्रातः 6 बजे विकास भवन से पक्का तालाब तक योग जागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम नुमाइश पंडाल, इटावा में आयोजित होगा।उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

