इटावा/जसवंतनगर: जो सरकार गाय की रक्षा नहीं कर सकती वह नरक में जाएगी शंकराचार्य ने सीएम योगी पर निकाली भड़ास जानिए क्या कहा

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

जो सरकार गाय की रक्षा नहीं कर सकती वह नरक में जाएगी शंकराचार्य ने सीएम योगी पर निकाली भड़ास जानिए क्या कहा 

 ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं इस अभियान के तहत इटावा पहुंचे. स्वामी जी ने बीजेपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला इटावा में अविमुक्तेश्वरा नंद ने कड़े शब्दों में कहा जो सरकार गाय की रक्षा नहीं कर सकती वह नरक में जाएगी इटावा रवाना होने से पूर्व शंकराचार्य ने जसवंतनगर में पत्रकार एम.एस वर्मा व मनोज से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी गाय का नाम लेकर ही सत्ता में आई थी लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने गायों के संरक्षण और सेवा पर कोई ध्यान नहीं दिया उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा गौ हथियारों से चंदा लेने वाली पार्टी है शंकराचार्य ने कई बार दौड़ाया की गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना ही उनका मुख्य संकल्प है

शंकराचार्य ने स्पष्ट किया जब तक इस मांग को संवैधानिक मान्यता नहीं मिल जाती तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा बता दें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गौ रक्षा यात्रा कर रहे हैं राजनीति में आने के सवाल पर शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि वह सैधान्तिक रूप से इसके सख्त विरोधी हैं,शंकराचार्य का मानना है कि आध्यात्मिक व्यक्ति को सांसारिक और राजनीतिक पदों से हमेशा दूर रहना चाहिए. सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आदित्यनाथ अब योगी नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हैं उन्होंने याद दिलाया साल 2016 में खुद योगी आदित्यनाथ ने भी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई थी पिछले दिनों कन्नौज में रुकने की अनुमति नहीं मिलने पर शंकराचार्य ने गहरी नाराजगी जताई उन्होंने कहा इस घटना से अतिथि देवो भव की महान परंपराओं का पालन नहीं हुआ जिससे भारतीय संस्कृति को गहरी ठेस पहुंची है वही हरिद्वार अर्ध कुंभ में शामिल होने को लेकर शंकराचार्य ने बताया उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की तरफ से अधिकारिक निमंत्रण मिल चुका है वह इस आयोजन में जरूर शामिल होंगे।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम एवं समस्त समाजवादी कार्यकर्ता व भक्तगढ़ मौजूद रहे।