ई-रिक्शा के करंट से कक्षा 6 के छात्र की मौत,फर्रुखाबाद में कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा

ई-रिक्शा के करंट से कक्षा 6 के छात्र की मौत,फर्रुखाबाद में कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर में एक ई-रिक्शा में करंट आने से कक्षा 6 के छात्र शिवा उर्फ कृष्ण (10 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना 14 जून 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, अर्रापहाड़पुर निवासी नन्हे पुत्र अकबर अपनी ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस का छात्र शिवा उर्फ कृष्ण, जो कोचिंग से लौट रहा था, ई-रिक्शा के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। करंट लगने से शिवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल सौरव चौधरी, कांस्टेबल विनीत चौधरी और कांस्टेबल नरेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी थाने ले आई है।
मृतक छात्र के पिता बृजमोहन ने बताया कि उनका बेटा शिवा कक्षा 6 में पढ़ता था और कोचिंग से घर लौट रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले नन्हे पुत्र अकबर की ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज हो रही थी, जिससे उनके बेटे को करंट लगा और उसकी मृत्यु हो गई। बृजमोहन ने यह भी बताया कि नन्हे दीपक सभासद की दुकान पर वेल्डिंग का काम करता है। परिवार में माता रेनू और चार बच्चे हैं, जिनमें जानवी (12 वर्ष), मृतक शिवा (10 वर्ष), मानवी (7 वर्ष) और सक्षम (4 वर्ष) शामिल हैं।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अर्रापहाड़पुर में ई-रिक्शा चालक अपनी बैटरी चार्ज कर रहा था, तभी पड़ोस के 10 वर्षीय शिवा उर्फ कृष्ण की करंट लगने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।