CMO ने फर्जी लैबों पर की कार्रवाई,पैथकाइंड लैब्स के नाम पर चल रहा था माया कलेक्शन सेंटर
CMO ने फर्जी लैबों पर की कार्रवाई,पैथकाइंड लैब्स के नाम पर चल रहा था माया कलेक्शन सेंटर
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार ने अवैध रूप से संचालित हो रही पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत मऊदरवाजा क्षेत्र में पैथकाइंड लैब्स के नाम पर चल रहे "माया कलेक्शन सेंटर" पर शिकंजा कसा गया।
जानकारी के अनुसार, "माया कलेक्शन सेंटर" पैथकाइंड लैब्स के नाम की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। आरोप है कि इसका संचालक धीरू सैनी राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मरीजों के सैंपल लेकर निजी जांच कराता था।
सूत्रों के मुताबिक, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने स्वयं ग्राहक बनकर मामले की जांच की। उन्होंने महिला वार्ड में पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान लोहिया अस्पताल में माया कलेक्शन सेंटर की रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ ने इस पर संज्ञान लिया।
इसके बाद मऊदरवाजा क्षेत्र में संचालित कई लैबों पर छापेमारी की गई, जिसमें माया कलेक्शन सेंटर सहित अन्य लैबों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान उनके दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी खंगाली गई। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि जनपद फर्रुखाबाद में बिना वैध रजिस्ट्रेशन के कोई भी अस्पताल या लैब संचालित नहीं होने दी जाएगी। नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
फर्रुखाबाद