पीस कमेटी की बैठकें संपन्न,ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर, अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी

पीस कमेटी की बैठकें संपन्न,ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर, अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना मऊदरवाज़ा में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठ आयोजित की गईं। मऊदरवाजा थाना परिसर में 19 मई 2026 को शाम 6:30 बजे सीओ सिटी अभय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया।
सीओ सिटी अभय वर्मा ने सभी से त्योहार को पारंपरिक तरीके से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने खुले में या सड़क पर कुर्बानी न करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

वर्मा ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल थाना मऊदरवाजा प्रभारी को सूचना देने को कहा। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट को साझा न करने की भी सख्त हिदायत दी गई।
सीओ सिटी अभय वर्मा ने नई ईदगाह के सेक्रेटरी हाजी सफर अहमद मुल्लाजी से मस्जिदों और ईदगाह में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अजब सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह, हाजी सफीर अहमद मुल्ला जी, सभासद जयवीर शाक्य, डॉ. गुड्डू, हाफिज दिलशाद, आमिर खान, अमित यादव, फरजान खान, रामबाबू प्रधान और शवाग खान प्रधान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।