देवघर: चि० राहुल एवं आयुष्मति रानी परिणय सूत्र में बंधे ,— वर-वधु स्वागत समारोह में दी गई शुभकामनाएं व बधाइयां
चि० राहुल एवं आयुष्मति रानी परिणय सूत्र में बंधे ,— वर-वधु स्वागत समारोह में दी गई शुभकामनाएं व बधाइयां
देवघर। स्थानीय साहेब पोखर रोड निवासी श्री लखन राय के सुपुत्र चि० राहुल संग आयु० रानी के शिवधाम के भव्य प्रांगण में धूमधाम से आयोजित शुभ वर-वधु स्वागत समारोह पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। मौके पर, अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।
Tags:
देवघर
