फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा की नमाज़ कल,विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तय हुए नमाज़ के समय

फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा की नमाज़ कल,विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तय हुए नमाज़ के समय

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में कल ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की जाएगी। इसके लिए विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ का समय निर्धारित कर दिया गया है।

नई ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती हाजी सैय्यद मुअज्जम अली नमाज़ अदा कराएंगे। पुरानी ईदगाह में सुबह 8:00 बजे मौलाना शमशाद चतुर्वेदी नमाज़ अदा करेंगे।

शिया धर्मगुरु मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली दरगाह हजरत अब्बास में सुबह 9:00 बजे नमाज़ अदा कराएंगे। सुनहरी मस्जिद में भी सुबह 9:00 बजे मौलाना अब्बास नमाज़ अदा करेंगे।

अन्य मस्जिदों में भी नमाज़ के समय तय किए गए हैं। दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में सुबह 7:00 बजे, बारह खां मस्जिद में सुबह 7:00 बजे और मस्जिद सिंदरा में सुबह 6:15 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।

बदाह खां मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज़ अदा होगी। सेक्रेटरी हाजी बिलाल अहमद ने बताया कि मस्जिद जान अली खान में सुबह 8:00 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) फर्रुखाबाद शहर के बाजारों में बकरों, सेवई, अन्य आवश्यक सामग्री की भारी भीड़ और खरीदारी देखने को मिली है।स्थानीय बाज़ार और खरीदारी का हाल:सज गए बाज़ार: अन्य स्थानीय बाजारों में खरीदार बकरों की खरीदारी के साथ-साथ सेवइयों, ड्राई-फ्रूट्स,की खरीदारी में व्यस्त रहे।ऑनलाइन और स्थानीय टूल्स: आप अपनी जरूरत के अनुसार फल, सामग्री या गिफ्ट्स मंगवाने के लिए