फर्रुखाबाद में ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा,डीएम-एसपी ने ईदगाहों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश दिए
फर्रुखाबाद में ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा,डीएम-एसपी ने ईदगाहों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश दिए
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में ईद (बकरीद) के पर्व से पहले जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न प्रमुख ईदगाहों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ सिटी अभय वर्मा और थाना प्रभारी अजब सिंह के साथ बीबीगंज समेत कई ईदगाहों में सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ईदगाह सेक्रेटरी हाजी सफीर अहमद मुल्लाजी से भी वार्ता की। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर व्यवस्थाओं का आकलन किया।
त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने हेतु ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन पुलिस बल तैनात किया गया है।
यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो। नमाजियों की सुविधा के लिए ईदगाह परिसर और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खुले मार्गों या सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी से त्योहार को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से ही मनाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका ईओ विनोद कुमार, थाना प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, एसआई पंकज कुमार, एसआई राहुल कुमार और एसआई इमरान फरीद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद