इटावा: श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा


श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

नुमाइश परिसर में स्थित चाचा नेहरू की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण 

इटावा। नए भारत के निर्माता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन करके मनाई। श्रद्धांजलि सभा में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत का निर्माण किया।उन्होंने देश के औद्योगिकीकरण पर जोर दिया और कई बड़े उद्योगों, बांधों (जैसे भाखड़ा नांगल) और वैज्ञानिक संस्थानों (जैसे आईआईटी, एम्स) की स्थापना की।

उन्होंने इस देश को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह वतन पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदानों को कभी नहीं भूला सकता उनकी सादगी इस बात से ज़ाहिर होती है कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय से बैरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद भी वे सदैव भारतीय रहे। बच्चों से असीम स्नेह रखने वाले चाचा नेहरू को हम सभी नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम करने के बाद सभी कांग्रेसियों ने नुमाइश परिसर में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। और अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा,मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, ललित कुमार दुबे,शोज़व रिजवी, कृपाराम राजपूत, ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसी के साथ ही कार्यक्रम में मालवती राजपूत, प्रदीप द्विवेदी,अमन सिंह,सुमित यादव, असित यादव एवं अमन तिवारी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।