फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा पर डीएम के निर्देश,शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा पर डीएम के निर्देश,शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
फर्रुखाबाद में कल ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज़ अदा की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) डॉ. अंकुर लाठर ने आज, 27 मई 2026 को निर्देश जारी किए हैं कि त्योहार शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मिलकर बकरीद के त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संयुक्त शांति समिति की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी पुलिस तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर भी पैनी नज़र रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अशांति को रोका जा सके।

इसके अतिरिक्त, संबंधित विभागों को साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।