इटावा/जसवंतनगर: 26 मई शहीद दिवस पर उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
26 मई शहीद दिवस पर उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलिउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 26 मई को व्यापारी ४शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय हरीश चंद्र अग्रवाल, स्वर्गीय हरिशंकर अग्रवाल, स्वर्गीय नित्यानंद कौशिक, स्वर्गीय अशोक कुमार खंडेलवाला, स्वर्गीय शिव सिंह, स्वर्गीय लवकेश कुमार, स्वर्गीय मुन्ने मियां, स्वर्गीय अशोक राय, स्वर्गीय कमल जैन, स्वर्गीय रमेश बिंदल, स्वर्गीय अजय गुप्ता, स्वर्गीय अमित गुप्ता, स्वर्गीय राकेश पवार एवं स्वर्गीय गोपाल पोद्दार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन सभी व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए पुलिस की लाठियों और गोलियों की परवाह न करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। संगठन ने ऐसे वीर व्यापारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने कैंडल जलाकर शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित व्यापारियों का फूलमाला पहनाकर व शॉल उढ़ाकर सम्मान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में सबसे पहले हाजी बिलाल अहमद को शॉल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाजी इत्तमाश सिद्दीकी, प्रमोद गुप्ता, सुभाष गुप्ता (कोल्ड ड्रिंक वाले), श्याम किशोर गुप्ता, दिनेश चौरसिया, राकेश चौरसिया, विनोद गुप्ता, किशन पोरवाल, रामकुमार गुप्ता, अध्यक्ष राजीव माथुर, संजय जैन, राजेंद्र गौड़, दयाशंकर गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, अभिषेक पोरवाल, गोल्डन जैन एवं उत्कर्ष जैन सहित अनेक व्यापारियों को भी शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता
Tags:
इटावा


