गंगा दशहरा पर उमर खुर्शीद कार्यालय में शरबत वितरण,जुनैद खान ने राहगीरों को पिलाया, जनसेवा की सराहना
गंगा दशहरा पर उमर खुर्शीद कार्यालय में शरबत वितरण,जुनैद खान ने राहगीरों को पिलाया, जनसेवा की सराहना
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित उमर खुर्शीद कोल्ड शीत गृह कार्यालय में गंगा दशहरा के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच युवा नेता जुनैद खान ने राहगीरों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया।
इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत ग्रहण किया और इस जनसेवा पहल की सराहना की। गंगा दशहरा पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल था, और इस आयोजन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुबह से ही कार्यालय पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
राह चलते लोगों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के युवा नेता उमर खुर्शीद और जुनैद खान का आभार व्यक्त किया गया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के दौर में ऐसी समाजसेवी भावना बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने उमर खुर्शीद और जुनैद खान की प्रशंसा की, जो लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि दोनों युवा नेता बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा में लगे रहते हैं और गरीबों, जरूरतमंदों तथा आम लोगों की मदद करते हैं।
क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर शरबत वितरण जैसा पुण्य कार्य समाज को भाईचारा और मानवता का संदेश देता है। लोगों ने दोनों समाजसेवियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर उमर खुर्शीद ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजसेवी एवं जनहित कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। वहीं, जुनैद खान ने कहा कि इंसानियत और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता, और लोगों की दुआएं व प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ी पूजा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई सम्मानित लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद कायमगंज