फर्रुखाबाद जंक्शन पर आठ वेंडर पकड़े गए,अवैध वेंडिंग के आरोप में आरपीएफ को सौंपा गया
फर्रुखाबाद जंक्शन पर आठ वेंडर पकड़े गए,अवैध वेंडिंग के आरोप में आरपीएफ को सौंपा गया
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर मंगलवार, 26 मई को अवैध वेंडिंग के आरोप में आठ वेंडरों को पकड़ा गया। इन सभी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह कार्रवाई 24 मई, 2024 को हुई एक घटना के बाद की गई है। उस दिन 20921 लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस में एक वेंडर द्वारा एक रेल यात्री से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि वेंडर ने पथराव कर एसी थर्ड कोच नंबर 5 के बर्थ संख्या 25 और 27 के बाहरी शीशे तोड़ दिए थे।
घटना की जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद आरपीएफ ने जांच शुरू की। जांच में प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर स्थित राजीव कुमार कैटरिंग के स्टॉल पर काम करने वाले शिवा सक्सेना का नाम सामने आया। आरपीएफ थाने में शिवा सक्सेना के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 और 145 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अगले दिन मिली जानकारी के आधार पर आरपीएफ ने रात 9:10 बजे वेंडर शिवा सक्सेना को माल गोदाम प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया।
24 मई की घटना के बाद रेलवे प्रशासन की छवि पर पड़े असर को देखते हुए, स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार और डीसीआई ने मंगलवार को अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान फर्रुखाबाद जंक्शन प्लेटफार्म पर 22922 अंत्योदय एक्सप्रेस (गोरखपुर-बांद्रा) के आगमन के दौरान चलाया गया। इस दौरान शिवा सक्सेना, समरजीत, प्रेम, सुधांशु, प्रद्युम्न, सुमित, आकाश और राज सहित आठ अवैध वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ को सौंपा गया।
स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि अवैध वेंडिंग को रोकने के लिए आरपीएफ से लगातार जांच कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके।
Tags:
फर्रुखाबाद