फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट,अधिकारियों ने मैन बाजार में किया पैदल गश्त

फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट,अधिकारियों ने मैन बाजार में किया पैदल गश्त

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
फर्रुखाबाद में आगामी ईद उल अजहा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सीओ सिटी अभय वर्मा और थाना मऊदरवाजा प्रभारी अजब सिंह ने मुख्य बाजारों में पैदल गश्त किया।
यह गश्त 26 मई, 2026 की देर रात मैन बाजार थाना मऊदरवाजा से शुरू होकर रकाबगंज तिराहा, चौक और घूमना व बस स्टैंड लाल गेट चौराहे तक की गई। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना था। अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने का संदेश दिया।
पुलिस और प्रशासन संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रख रहा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।