इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में बिजली कटौती से भड़के किसान,फीडर का किया घेराव
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में बिजली कटौती से भड़के किसान,फीडर का किया घेरावजसवंतनगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने कछपुरा फीडर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव कर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि 33/11 बलरई फीडर से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उनकी फसलें सूखने लगी हैं।
किसानों ने बताया कि सरकारी आदेशों के बावजूद उन्हें निर्धारित 10 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। कई दिनों से कछपुरा फीडर की आपूर्ति बाधित रहने के कारण जायद की फसलें, जिनमें उड़द, मूंग और मक्का शामिल हैं, पानी के अभाव में प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना था कि समय पर सिंचाई न होने से उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है, जबकि बिजली विभाग केवल कागजी दावे कर रहा है।
नगला सलहदी, नगला तौर, घुरा, जाखन, सरामई और कछपुरा समेत करीब एक दर्जन गांवों के 100 से अधिक किसान फीडर पर एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों की बिजली विभाग के जेई रघुनाथ से तीखी बहस भी हुई।
घेराव में किसान राहुल, जयसिंह, लव किशोर, अवनीश, अंजू, राजकिशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मामले में एसडीओ विद्युत आनंदपाल सिंह ने बताया कि जल निगम विभाग द्वारा फीडर के पास जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, जिसके कारण केबल कट गई और आपर्ति बाधित हई। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे दूसरी केबल डालकर आपूर्ति बहाल कर दी गईं थीं। किसानों की नाराजगी का कारण सिंचाई न हो पाना था
