गंगा दशहरा पर ओटला महादेव मंदिर में भंडारा,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

गंगा दशहरा पर ओटला महादेव मंदिर में भंडारा,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित पांचाल घाट के निकट दुर्वासा ऋषि आश्रम ओटला महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी और शरबत सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में यह भंडारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ पहुंचाना है।
भंडारे के आयोजन से पूर्व, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर लक्ष्मी द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, भोले, अतुल पांडे, अक्कू गुप्ता, राहुल गुप्ता, बृजपाल सिंह, शतन वर्मा, नन्हे पंडित, आशीष अग्रवाल, विनीत सिंह, कुलदीप सिंह, डॉ. संजीव मिश्र, आनंद मोहन मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, भगवान दास, अजय यादव, शिवम दीक्षित, मृदुल चतुर्वेदी, नरेश राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।