फर्रुखाबाद में डीसीएम ने ई-रिक्शा, कार को टक्कर मारी,सभासद पति व पुलिस ने पीछा कर चालक को तिकोना चौकी पर दबोचा
फर्रुखाबाद में डीसीएम ने ई-रिक्शा, कार को टक्कर मारी,सभासद पति व पुलिस ने पीछा कर चालक को तिकोना चौकी पर दबोचा
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद9452755077 फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बीते दिन एक डीसीएम चालक ने ई-रिक्शा और एक कार को टक्कर मार दी। यह घटना रकाबगंज खुर्द स्थित वाल्मीकि मंदिर मार्ग पर हुई। टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया, जिसे सभासद पति अशोक शाक्य और मऊदरवाजा पुलिस ने पीछा कर तिकोना चौकी पर दबोच लिया। चालक शराब के नशे में धुत था।
तेज रफ्तार डीसीएम (नंबर UP 82 BT 0837) चिलसरा से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। उसने पहले सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर पास खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार मालिक पन्नालाल राजपूत पुत्र राजाराम राजपूत, निवासी हरजूनगला, थाना मऊदरवाजा, ने बताया कि वह बी मार्ट से ड्यूटी कर अपनी गाड़ी Balrmo (संख्या UP 76 AV 6195) से घर वापस जा रहे थे। शाम लगभग 10:30 बजे चिलसरा रोड, मोहल्ला रकाबगंज खुर्द स्थित वाल्मीकि मंदिर से पहले पहुंचते ही डीसीएम चालक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने मऊदरवाजा थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी मोहल्ला ढुइया, थाना मऊदरवाजा, ने भी घटना की जानकारी दी। राकेश ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन रात लगभग 10:45 बजे जब वह चिलसरा रोड, वाल्मीकि मंदिर के थोड़ा पहले अपना ई-रिक्शा खड़ा कर रहे थे, तभी फर्रुखाबाद से चिलसरा की तरफ जा रहे डीसीएम चालक ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राकेश कुमार ने भी मऊदरवाजा थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस पूछताछ में डीसीएम चालक की पहचान अभिषेक पुत्र सूरज मिस्त्री, निवासी सहरिया चिलसरा के रूप में हुई। अभिषेक ने बताया कि वह एटा से कानपुर गोंडा माल लेकर जा रहा था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि डीसीएम गाड़ी ने नियंत्रण खोकर एक फोर व्हीलर गाड़ी और ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
फर्रुखाबाद