फर्रुखाबाद में मरहूम रोशनआरा का चालीसवां (चेहल्लुम) मनाया गया,क़ारी मुख्तार अहमद कादरी ने फातिहा पढ़ी, परिवार के लोग मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद में मरहूम रोशनआरा का चालीसवां (चेहल्लुम) मनाया गया,क़ारी मुख्तार अहमद कादरी ने फातिहा पढ़ी, परिवार के लोग मौजूद रहे।
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
फर्रुखाबाद में मोज्ज़म नवाब की मरहूम मां रोशनआरा का चालीसवां (चेहल्लुम) मनाया गया। इस अवसर पर फातिहा पढ़ी गई और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं की गईं।
शहर के मोहल्ला , नवाबो वाली हवेली,गढ़ी मुरीद खां निवासी रोशनआरा का चेहल्लुम ज़ोहर की नमाज के बाद आयोजित किया गया। क़ारी मुख्तार अहमद कादरी ने फातिहा पढ़ी और दुआएं कराईं।
मोज्ज़म नवाब की मां रोशनआरा का इंतकाल 19 अप्रैल को हुआ था। चेहल्लुम इस्लामी परंपरा में किसी व्यक्ति के निधन के चालीस दिन बाद आत्मा की शांति और पुण्य पहुँचाने के लिए मनाया जाता है।
इस मौके पर मोज्ज़म नवाब ,कामरान खान, अफ़सर खां, यासीन खान, मुनव्वर अली,हैदर खान, मुजम्मिल, मुदस्सिर, सभासद फुरकान अहमद खान, ज़ाकिर खान, डॉ शादाब खां, आतिफ खां, अताफ, तारिक़, तालिब जावेद, मुन्ना, सलमान खान और गुड्डू लाड़ले सहित परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद