इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में चला सघन चेकिंग अभियान, 7 डंपर सीज, 77 वाहनों पर कार्रवाई

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


जसवंतनगर में चला सघन चेकिंग अभियान, 7 डंपर सीज, 77 वाहनों पर कार्रवाई

जसवंतनगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी, फॉल्टी नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 डंपरों को सीज किया गया।

अभियान के दौरान नो पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और गलत नंबर प्लेट वाले करीब 50 डंपरों के चालान किए गए। वहीं बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में स्थित शराब ठेकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ आयुषी सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मिलावटी शराब बेचने या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान थाना प्रभारी कमल भाटी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

.

.

.

.

@highlight