इटावा/जसवंतनगर: ग्राम झलोखर में स्वर्गीय राजवती देवी की प्रतिमा का अनावरण, शिवपाल सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


ग्राम झलोखर में स्वर्गीय राजवती देवी की प्रतिमा का अनावरण, शिवपाल सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम झलोखर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक श्री शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय श्रीमती राजवती देवी पत्नी स्वर्गीय जंग सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान गांव में श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र प्रमुख प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय राजवती देवी को नमन किया।

शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों के संस्कार, त्याग और आदर्श समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी से जुड़ी यादें और पूर्वजों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा। 📍ग्राम झलोखर, जसवंतनगर।