पारुल तरार फर्रुखाबाद की नई नगर मजिस्ट्रेट बनीं,एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय का शाहजहांपुर तबादला
पारुल तरार फर्रुखाबाद की नई नगर मजिस्ट्रेट बनीं,एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय का शाहजहांपुर तबादला
*रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077*
फर्रुखाबाद को नई नगर मजिस्ट्रेट मिल गई हैं। शासन ने पारुल तरार को फर्रुखाबाद का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में तैनात एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें शाहजहांपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
पारुल तरार इससे पहले मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आया है।
Tags:
फर्रुखाबाद