भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक हुई,नरेंद्र राजपूत ने दिए दिशा-निर्देश, फतेह चंद्र वर्मा ने की अध्यक्षता
भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक हुई,नरेंद्र राजपूत ने दिए दिशा-निर्देश, फतेह चंद्र वर्मा ने की अध्यक्षता
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में गुरुवार, 14 मई 2026 को भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिला वर्ग प्रभारी एवं कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नरेंद्र राजपूत ने बताया कि जनपद फर्रुखाबाद का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 15 और 16 मई को नारायण आश्रम में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। इसमें जिला कार्यसमिति सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर भाग लेना होगा। प्रत्येक रजिस्ट्रेशन का शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्र और प्रदेश से आए वक्ता 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री अर्चना पांडे, महिला कल्याण निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, संजय चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अशोक राजपूत और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी शामिल हैं।
मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग के बाद आयोजित हो रहे इस जिला प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्यसमिति सहित कुल 252 अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के लिए प्रशिक्षित करता है। यह मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित एक राष्ट्रवादी संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, और जो कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं हो पाएगा उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी रहेगी।
जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया कि सभी 18 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होने के बाद जिले का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, रीति और पार्टी के सिद्धांतों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इसमें सम्मिलित की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें संगठन और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी।
इस बैठक के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित और हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, अभिषेक बाथम, जितेंद्र सिंह, रश्मि दुबे और अशनील दिवाकर, जिला मंत्री शिव मोहन सिंह, श्वेता दुबे और अभिषेक बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुशील राजपूत, विकास पांडे और कार्यालय प्रभारी संजय सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद