फर्रुखाबाद में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद आज दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में शुरू हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसके बाद अन्य सत्रों में पूर्व मंत्री अर्चना पांडे महिला कल्याण निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह ने वक्ताओं के रूप में संबोधन दिया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया ने कहा पार्टी द्वारा जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक क्षमता नेतृत्व विकास और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य होता है भाजपा का संगठन एक ऐसा राष्ट्रवादी संगठन है जो राजनीतिक क्षेत्र में उतरकर जन सेवा को अपना माध्यम बनाकर समाज में समान विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना है जनसंघ से शुरू होकर 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक राजनीतिक दल की स्थापना हुई जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्मक बात की विचारधारा को लेकर बीजेपी आगे बढ़ रही है 1947 में देश की आजादी के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई लेकिन कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति का बीज वो दिया। देश के विभाजन के बाद भारत में सांप्रदायिक दंगे हुए पूंजीवादी और परिवारवादी विचारधारा का जन्म हो गया कांग्रेस के इस विचारधारा के खिलाफ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मोर्चा खोल दिया 1975 की इमरजेंसी में जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों कार्यकर्ता जेल में डाल दिए गए। 1980 में भाजपा के गठन के बाद राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरा देश उनके साथ खड़ा हो जाता है हम समाज को तोड़ने की राजनीति नहीं करते अंत्योदय के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए समाज की अंतिम व्यक्ति का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद को रोकने एवं पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करने के लिए आवाहन किया लेकिन कुछ राजनीतिक दल के लोग जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का हर फैसला देश हित के लिए होता है।
दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अर्चना पांडे ने कहा नए कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते हैं इससे संगठन की विचारधारा कार्य पद्धति और जिम्मेदारियां के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है पार्टी संगठन का संगठन तभी मजबूत होगा जब उसका कार्यकर्ता अनुशासित होगा इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में राष्ट्र हित के प्रति समर्पण और सेवा का भाव भी विकसित होता है कार्यकर्ताओं को गंभीर होने की आवश्यकता है हमारे सामने 2027 के विधानसभा चुनाव को जीतने का लक्ष्य है हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़ा रहे।
तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है भारत में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा संगठन के पास है लेकिन हर कार्यकर्ता संगठन की नीति रीति को जाने इसके लिए प्रशिक्षण वर्ग एक माध्यम होता है संगठन के माध्यम से कार्यकर्ता जन सेवा का कार्य करें केंद्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं बंगाल में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रत्येक वर्ग में भाजपा की विचारधारा को स्वीकार किया जा रहा है कम्युनिस्ट वादी विचारधारा को देश की जनता ने पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया।
जिला वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कन्नौज नरेंद्र राजपूत ने कहा 2014 से पहले का भारत और वर्तमान के भारत में बहुत अंतर हो गया है 2014 से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार परिवारवाद और पूंजीवाद का समर्थन करती थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भारत के विकास को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा उद्घाटन सत्र से पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया जिसमें जनपद के 1980 से सभी पूर्व जिला अध्यक्षों की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
जिला प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी कायमगंज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे खीमसेपुर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत राजेपुर ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे रश्मि दुबे अशनील दिवाकर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ममता सक्सेना मीरा सिंह किरण सिंह जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत संदेश राजपूत अभिषेक बाजपेई सोशल मीडिया प्रमुख सुशील राजपूत जिला आईटी प्रमुख रजनीश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी तरुण महेश्वरी कृष्ण मुरारी राजपूत सील चंद्र राजपूत प्रभात अवस्थी अवनीश शाक्य कुलदीप दुबे जिला मंत्री शिव मोहन सिंह हिना दवे सर्वेश कुशवाहा डॉ मीना मिश्रा जिला मंत्री श्वेता दुबे आदित्य मिश्रा लोग मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद