पसमांदा मुस्लिम समाज ने ईद-उल-अज़हा पर लगाया सेवा शिविर,नमाजियों को ठंडा पानी और कोल्ड्रिंक वितरित किया
पसमांदा मुस्लिम समाज ने ईद-उल-अज़हा पर लगाया सेवा शिविर,नमाजियों को ठंडा पानी और कोल्ड्रिंक वितरित किया
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज ने एक सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में नमाज अदा कर लौट रहे लोगों को ठंडा पानी और कोल्ड्रिंक वितरित किया गया, जिससे सेवा भाव का संदेश दिया गया।
यह सेवा शिविर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी के नेतृत्व में लगाया गया था। फर्रुखाबाद जिला कमेटी और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के नेताओं ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर पुरानी और नई ईदगाह के सामने स्थापित किया गया था।
नमाज अदा कर लौट रहे लोगों ने शिविर पर रुककर पानी और कोल्ड्रिंक ग्रहण किया। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना ही सच्ची इबादत है। डॉ. मंसूरी ने यह भी बताया कि संगठन हमेशा सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी जनसेवा जारी रखेगा।
डॉ. शाकिर अली मंसूरी ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए किसान नेता विकास अग्निहोत्री, जगपाल सिंह राठौर और राजेंद्र सिंह परिहार का विशेष आभार व्यक्त किया। इन नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में इदरीश सिद्दीकी, नईम सिद्दीकी, जावेद खान बंगश, इसरात अली सैफी, अदनान शाकिर सहित पसमांदा मुस्लिम समाज और भारतीय किसान यूनियन के कई अन्य सदस्य व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद