देवघर: श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर मे पुरुषोतमी एकादशी पर बाबा श्याम का हुआ भव्य श्रृंगार, पूरा माहौल हुआ श्याम-मय
श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर मे पुरुषोतमी एकादशी पर बाबा श्याम का हुआ भव्य श्रृंगार, पूरा माहौल हुआ श्याम-मय
देवघर । स्थानीय कॉस्टर टाउन स्थित श्री श्याम कीर्तन मंडल अवस्थित श्री श्याम मंदिर में पुरुषोत्तमी एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक,भव्य व मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया।और, साथ ही, बाबा श्याम का विशेष पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। इस अवसर पर स्थानीय गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर- मधुर भजनों की अनुपम भक्तिमय प्रस्तुति की गई। जिससे पूरा वातावरण श्याममय हो गया। भक्तगण भक्ति की रस में डूबे रहे।
और भक्तों ने बाबा श्याम प्रभु के श्री चरणों में उपस्थित होकर भक्ति एवं आनंद की दिव्य अनुभूति प्राप्त की। मौके पर ,भारी संख्या मे श्याम -भक्त महिला पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में, आरती की गई, और प्रसाद वितरण किया गया। कहा जाता है, कि तीन साल के दुर्लभ संयोग के कारण इस पुरुषोतमी एकादशी का महत्व काफी अधिक है। शास्त्रों में मान्यता है कि पुरुषोत्तमी एकादशी को करने से मानव जीवन सफल माना जाता है। इस दिन इस व्रत को करने वाले समस्त सांसारिक सुखों का आनंद लेते है, और अंततः 'बैकुंठ' में स्थान पाते है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत, दान, जप , पूजन, आदि करने से लोगो को पापों से मुक्ति मिलती है ,तथा सुख-शान्ति, समृद्धि की प्राप्ति होती है।
