नवविवाहिता को धमकाने वाले युवक पर केस दर्ज,शादी तुड़वाने और बदनाम करने की दी थी धमकी

नवविवाहिता को धमकाने वाले युवक पर केस दर्ज,शादी तुड़वाने और बदनाम करने की दी थी धमकी

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077


फर्रुखाबाद में एक नवविवाहिता को धमकाने के आरोप में युवक रुद्रकुलश्रेष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हुई, जहां 11 मई को शिकायत दर्ज की गई। आरोपी रुद्रकुलश्रेष्ठ कथित तौर पर युवती पर बात करने का दबाव बना रहा था।
काशीराम कॉलोनी, हैबतपुर गढ़िया स्थित मकान नंबर चार निवासी आकाश गुप्ता पुत्र राजदीप रंजन गुप्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी हाल ही में 29 अप्रैल को हुई थी। रुद्रकुलश्रेष्ठ पुत्र अखिलेश कुलश्रेष्ठ, जो उसी कॉलोनी में रहता है, काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उससे बात करने के लिए दबाव डाल रहा था।
युवती ने जब रुद्र से बात करने से साफ इनकार कर दिया, तो उसने उसे धमकाया। रुद्र ने कहा कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी, तो वह गलत बातें लिखकर उसकी शादी तुड़वा देगा और उसे बदनाम भी करेगा। इस धमकी के कारण युवती काफी परेशान थी।
मामला दर्ज होते ही आरोपी रुद्रकुलश्रेष्ठ अपने घर से फरार हो गया है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक युवती का पीछा कर रहा था और शादीशुदा होने के बावजूद उसे धमका रहा था। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।